{"_id":"5cdaf4a8bdec22070a1a93af","slug":"111557853352-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने दस हजार रिश्वत लेता फायर अफसर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला। विजिलेंस ब्यूरो ने दस हजार की रिश्वत लेेते फायर अफसर कपूरथला को रंगे हाथ दबोच लिया। फायर अफसर पेट्रोल पंप की एनओसी जारी करने के बदले में रकम मांग रहा था।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस कपूरथला कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके पास हरमन वालिया निवासी मंसूरवाल दोनां कपूरथला ने शिकायत दी कि उन्होंने इंडियन ऑयल से पेट्रोल पंप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। इसकी मंजूरी का लेटर उसे आ गया। पंप के लिए एनओसी चाहिए थी। इसके लिए उसने डीसी कपूरथला के कार्यालय में 18 मार्च 2019 को आवेदन कर दिया। अप्रैल में एनओसी जारी करने का आवेदन फायर स्टेशन कपूरथला के फायर अफसर अजय गोयल के पास पहुंचा। एनओसी जारी करने से पहले फायर अफसर ने मौका देखने के बाद जमीन के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को ऊंचा करवाने के लिए स्वयं घोषणा पत्र देने के लिए कहा। इसे उसने तत्काल लिखकर दे दिया और फायर कार्यालय में एक हजार की सरकारी रसीद कटवा ली। वह एनओसी लेने गया तो अजय गोयल उसे बार-बार टरकाता रहा। काफी दिन बाद उसने 10 हजार की रिश्वत मांगी। उसने फायर अफसर से पैसे देने की बात मुकर्रर करने के बाद विजिलेंस कपूरथला को शिकायत दी। इस पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर फायर अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।