{"_id":"5c83e6f8bdec221462307b82","slug":"111552148216-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठियां
विज्ञापन
बीएसएफ ने सरहद से पकड़ा घुसपैठिया
गहन पूछताछ के बाद किया पुलिस के हवाले, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को काबू किया है। तलाशी के दौरान पाक नागरिक से पाकिस्तानी 176 रुपये की करेंसी, माचिश व एक पैन बरामद किया है। बीएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने गहन पूछताछ के बाद उसे थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक घुसपैठिये से पूछताछ करने के लिए अमृतसर इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जाएगा। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी बारेके के पास शुक्रवार शाम को घटी।
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ बटालियन 136 के कंपनी कमांडर अनिल कुमार ने पाकिस्तानी घुसपैठिया बक्कू अली जट पुत्र निफ अली जट वासी गांव शाहजरा थाना गंडा सिंह वाला चौकी काला पत्थर पंजाब (पाक) को थाना सदर के हवाले किया है। बक्कू अली बीएसएफ की बीओपी बारेके के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था। उसी समय बीएसएफ बटालियन -136 के जवानों ने उसे वहीं पर रुकने की चेेतावनी दी। बक्कू को बीएसएफ जवानों ने काबू कर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया। बक्कू की तलाशी लेने पर उसके पास से पाकिस्तानी करेंसी के 176 रुपये के अलावा माचिश व पैन बरामद हुआ। बीएसएफ व खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने गहन पूछताछ करने के बाद बक्कू को थाना सदर पुलिस के हवाले किया है। थाना सदर पुलिस के एएसआई करनैल सिंह ने शनिवार को बक्कू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।