फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पटियाला निवासी मां बेटी कैनेडा की पीआर के नाम पर 74 लाख की ठगी में नामजद

पटियाला निवासी मां बेटी कैनेडा की पीआर के नाम पर 74 लाख की ठगी में नामजद

Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
पटियाला निवासी मां बेटी कैनेडा की पीआर के नाम पर 74 लाख की ठगी में नामजद
मां-बेटी 74 लाख की ठगी में नामजद
विज्ञापन

कनाडा की पीआर, और वीजा दिलाने के नाम पर की धोखधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़शंकर (होशियारपुर) पीएसपीसीएल के सुपरिंटेंडेंट कमलदेव राणा के बेटे व भांजे को कनाडा की पीआर व वीजा दिलाने के नाम पर पटियाला निवासी मां-बेटी पर 74 लाख की ठगी करने करने के आरोप में थाना गढ़शंकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी की तलाश में छापामारी कर रही है।

पीएसपीसीएल के सुपरिंटेंडेंट कमलदेव राणा निवासी पाहलेवाल, गढ़शंकर ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि उससे अपने बेटे साहिल रणा व दीपक जसवाल को कनैडा की पीआर व वीजा दिलाने के नाम पर अरुणप्रीत पुत्री परमजीत सिंह व उसकी मां महिंद्रजीत कौर निवासी ने 74 लाख की ठगी की है। शिकायत के मुताबिक कमलदेव राणा पीएसपीसीएल के कार्यालय एमई विंग पटियाला में उस समय बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात थे। उसी कार्यालय में महिंद्रजीत कौर का पेंशन का खाता था। अरुणप्रीत कौर भी अक्सर मेडिकल के बिल जमा कराने आती थी। एक दिन अरुणप्रीत ने उससे कहा कि किसी को कनाडा जाना हो तो मैं भेज दूंगी। इसके बाद कमलदेव राणा ने बेटे साहिल राणा व भांजे दीपक जसवाल को कनाडा भेजने के लिए कहा। अरूणप्रीत ने इसका खर्च सत्तर लाख से पचहत्तर लाख रुपये बताया। इसके बाद कमलदेव राणा ने जून 2011 व जनवरी 2018 के बीच किश्तों में 74 लाख रुपये अरुणप्रीत कौर और उसकी मां महिंद्रजीत कौर को दे दिए। बाद में अरुणपीतने साफ मना कर दिया कि मैं कनाडा की पीआर व वीजा नहीं दिला सकती। अरूणप्रीत व उसकी माता महिंद्रजीत सिंह ने कमलदेव को 74 लाख का चेक दिए। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। एसएसपी की ओर से कराई गई जांच में आरोप सही मिलने पर मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed