फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पत्नी को पीटने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज

पत्नी को पीटने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज

Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज
दहेज प्रताड़ना में पति और सास-ससुर पर मामला दर्ज
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जहरीला पदार्थ निगलने वाली धीरा जट्टां निवासी नवविवाहिता की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 में पति समेत सास-ससुर पर एससी/एसटी और दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता धीरा जट्टां निवासी पूनम बाला ने पुलिस को बताया कि 30 अक्तूबर 2018 को नंगलभूर के गांव जिंदड़ी निवासी विशाल शर्मा के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह पति के साथ सरना के गांव दारोसलाम में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति से है। ससुराल परिवार सवर्ण जाति से संबंधित है। इसी कारण ससुराल वाले उसे अपने घर में नहीं रखना चाहते और और उसका पति भी शराब पीकर उसे मारपीट करता था। इसके अलावा ससुराल परिवार के लोग दहेज की मांग करते थे और जाति के नाम पर ताने मारते थे। पति ने 8 जनवरी को उसके साथ मारपीट की और घर से चला गया। उसका पति रात भर घर नहीं आया। नवविवाहिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति उसे नहीं रखना चाहता। इससे दुखी होकर उसने जहरीला पदार्थ खाया था। थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जिंदड़ी निवासी पति विशाल शर्मा, ससुर बिशन दास और सास सरोज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed