फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   विजिलेंस ब्यूरो की सिविल अस्पताल के जन्म मृत्यु शाखा में छापेमारी, सुपरिटेंडेंट को लिया हिरासत

विजिलेंस ब्यूरो की सिविल अस्पताल के जन्म मृत्यु शाखा में छापेमारी, सुपरिटेंडेंट को लिया हिरासत

Tue, 21 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की सिविल अस्पताल के जन्म मृत्यु शाखा में छापेमारी, सुपरिटेंडेंट को लिया हिरासत

विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो की जन्म मृत्यु शाखा में छापेमारी, सुपरिंटेंडेंट हिरासत
-दलालों के जरिए चल रहा था प्रमाण पत्र बनाने का कारोबार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को सिविल सर्जन दफ्तर के नजदीक स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में छापेमारी कर सुपरिंटेंडेंट को हिरासत में ले लिया। विजिलेंस की टीम को जानकारी थी कि शाखा में दलालों के माध्यम से पैसा लेकर सर्टिफिकेट जारी करवाए जाते हैं। विजिलेंस विभाग की टीम सुपरिंटेंडेंट से सख्ती से पूछताछ कर रही है। एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लो का कहना है कि ब्यूरो अभी जांच कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग को शिकायत मिली थी कि सिविल सर्जन दफ्तर के बाहर बैठे एजेंट जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। इन एजेंटों की जन्म-मृत्यु शाखा में अधिकारियों के साथ सेटिंग है। पुख्ता सूचना के आधार पर विजिलेंस विभाग ने ट्रैप लगाकर एक एजेंट को शाखा से काम करवाने के लिए शाखा में भेजा। एजेंट ने जैसे ही शाखा में अंदर बैठे अधिकारियों को काम करवाने के लिए पैसे पकड़ाए तो विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा के सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और शाखा के सुपरिंटेंडेंट को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। विजिलेंस की इस दबिश से वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। विजिलेंस ने काफी रिकार्ड को कब्जे में भी लिया है। जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed