{"_id":"5ac267004f1c1bb6618b526e","slug":"111522689792-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपयिं ने गोलियां दाग हाईकोर्ट में चल रहा केस वापस लेने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपयिं ने गोलियां दाग हाईकोर्ट में चल रहा केस वापस लेने की दी धमकी
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवा में गोली दागकर बोले, केस वापस ले लो
हथियारों के साथ फेसबुक पर आरोपियों ने फोटो भी डाले
छह पर मामला दर्ज, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लांवाला (फिरोजपुर)।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नंबरदारी पर चल रहे केस को वापस लेने के लिए एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट को डराने के लिए ताबड़तोड़ आसमान में गोलियां दागीं। यही नहीं आरोपियों ने हथियारों के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो भी डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
प्रताप सिंह पुत्र जगा सिंह वासी बूटे वाला ने पुलिस को बताया कि उनका आरोपियों के साथ नंबरदारी को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। इसी रंजिश के तहत आरोपियों ने अपने लाइसेंसी असलहा से हवा में ताबड़तोड़ गोलियां दागीं और अदालत में चल रहे केस को वापस लेने की बात कही। इसके अलावा आरोपियों ने हथियार के साथ फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दी। पुलिस ने प्रताप सिंह की शिकायत पर अंग्रेज सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरपिंदर सिंह, जोगराज सिंह वासी गांव बूटे वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो खींचकर डालने वाले आरोपी अंग्रेज सिंह, बलजिंदर सिंह व कुलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, पुलिस की ओर से अंग्रेज सिंह, बलजिंदर सिंह और कुलबीर सिंह को गिरफ्तार करने के विरोध में किसान संघर्ष कमेटी के नेताओं ने पुलिस थाना मल्लांवाला के समक्ष धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके सभी लोगों के खिलाफ झूठे पर्चे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
----------------------
फोटो संख्या-02एफजेडआरपी10
कैप्शन--मल्लांवाला (फिरोजपुर) के गांव बूटे वाला के लोगों ने असलहा के साथ फोटो खींचवाकर फेसबुक में डाली हुई।