{"_id":"5a9197f54f1c1ba3268bc123","slug":"111519491061-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एजेंटों के हत्थे चढ़े युवक, ढाई साल से धक्के खा रहे हैं अधिकारियों के दरवाजे पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एजेंटों के हत्थे चढ़े युवक, ढाई साल से धक्के खा रहे हैं अधिकारियों के दरवाजे पर
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी एजेंटों से धोखा खाए युवक अफसरों के काट रहे चक्कर
-आरोप शिअद नेता ने केस दर्ज नहीं होने दिया, राष्ट्रपति तक को कर चुके हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पंजाब सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी सूबे में फर्जीवाड़ा बंद नहीं हो रहा है। एजेंटों के शिकार लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो चुके हैं। जालंधर के दो ट्रेवल एजेंटों ने सात युवकों का भविष्य खराब कर दिया। एजेंटों की जालसाजी का शिकार युवकों के न तो पासपोर्ट मिले और न ही पैसा वापस हुआ। हालात यह है कि बच्चे और इनके अभिभावक पिछले ढाई साल से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
अलावलपुर के विजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि दो ट्रेवल एजेंटों ने सात युवकों की जिंदगी तबाह कर दी है। इन युवकों से दुबई भेजने के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए गए और बाद में जाली वीजा थमा दिया। युवकों को दुबई नहीं भेजा। जब उनसे अपना पैसा वापस मांगा गया तो उल्टा मारपीट पर उतर आए।
विजय कुमार ने रोते हुए आरोप लगाया कि अकाली दल के एक शीर्ष नेता एजेेंटों की मदद रहे हैं, जिस कारण केस दर्ज नहीं हो पाया। आईजी से लेकर एसएसपी व थानों के धक्के खाकर वह थक चुके हैं लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। इस फर्जीवाड़े की शिकायत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी चिट्ठी लिखकर की गई, लेकिन मामला पुलिस के पास आ जाता था और उनको पंजाब पुलिस से कोई इंसाफ नहीं मिला। परिजनों ने सोमवार को वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से शिकायत करने चंडीगढ़ जाने की योजना बनाई है।