फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पेशी से लौटे हवालाती से मिला 50 ग्राम नशीला पाउडर

पेशी से लौटे हवालाती से मिला 50 ग्राम नशीला पाउडर

Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पेशी से लौटे हवालाती से मिला 50 ग्राम नशीला पाउडर
पेशी से लौटे हवालाती से नशा बरामद
विज्ञापन

जेल के डॉग पीटर और टॉमी ने लगाया पता
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल में पेशी से लौटकर आए हवालाती को नशे के साथ दबोच लिया गया है। हवालाती गुप्तांग में 50 ग्राम नशीले पाउडर का लिफाफा छुपाकर जेल के अंदर ले जा रहा था। उसने बताया कि यह नशा साथी कैदी ने पेशी के दौरान बख्शीखाने में जेल के अंदर ले जाने के लिए दी थी। थाना कोतवाली की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि शाम तकरीबन छह बजे सेशन देहात जालंधर से पेशी से वापस आए बंदियों को जेल की ड्योढ़ी में दाखिल किया गया। वहां पर डॉग स्कवायड में शामिल पीटर और टॉमी की मदद से जेल के कर्मचारियों ने बंदियों की रूटीन तलाशी शुरू की। इस दौरान हवालाती जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी निवासी फाजिलवाल थाना शाहकोट के पास डॉग्स को कोई प्रतिबंधित वस्तु के होने का पता चला है। इस पर दोनों डॉग उस कैदी के इर्द-गिर्द बैठ गए। जेल प्रशासन ने उससे 50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। हवालाती जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने पूछताछ में बताया कि यह नशीला पदार्थ उसको कैदी अमनदीप सिंह उर्फ रिंकू निवासी मोहल्ला लागरिया गोराया ने पेशी के दौरान कोर्ट कांप्लेक्स में बने बख्शीखाने में जेल के अंदर ले जाने के लिए दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed