फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नौजवान की हत्या कर लाश मैदान में फेंकी

नौजवान की हत्या कर लाश मैदान में फेंकी

Fri, 09 Nov 2018 04:28 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
नौजवान की हत्या कर लाश मैदान में फेंकी
नौजवान की हत्या कर लाश मैदान में फेंकी
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ किया मामला दर्ज
नौजवान की गर्दन पर तेजधार हथियार हमला व सीने पर लगे थे बारह बोर बंदूक छर्रें
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। हाउसिंग बोर्ड कालोनी के नजदीक बने मैदान में एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। नौजवान की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार करने के अलावा उसके सीने पर बारह बोर बंदूक की गोली के छर्रें लगे हुए थे। शव को देखकर लगता है कि हत्या कहीं और की गई है। मृतक की पहचान गौरव उर्फ गोरा (22) वासी फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हवलदार अमरजीत सिंह और पीएचजी ललित कुमार सरकारी बाइक पर गश्त कर रहे थे। हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास से गुजर रही रेल लाइन के पास कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि मैदान में एक नौजवान का शव पड़ा है। अमरजीत सिंह ने जब मैदान में जाकर देखा कि शव की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया हुआ था और सीने पर बारह बोर की बंदूक की गोली के छर्रें लगे हुए थे। मृतक के पिता सुभाष कुमार ने पुलिस को बताया कि दीपावली के दिन उन्होंने गौरव को नई बाइक खरीद कर दी थी। दीपावली की शाम साढ़े पांच बजे गौरव घर से पटाखे खरीदने के लिए गया था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। जानकारी मिलने पर वे शुक्रवार को सिविल अस्पताल में रखे शव को देखने के लिए गए तो शव गौरव का निकला। सुभाष ने कुछ लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने सुभाष के बताए दो लोगों को काबू किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed