{"_id":"5b40f0604f1c1b95288b52a0","slug":"101530982496-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में बैठ कर शराब पीते अधिकारियों की वीडियो हुई वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दफ्तर में बैठ कर शराब पीते अधिकारियों की वीडियो हुई वायरल
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दफ्तर में बैठ कर शराब पीते अधिकारियों की वीडियो हुई वायरल
वीडियो बनती देख शराब छोड़ भागे अधिकारी
फिरोजपुर में पुलिस चौकी में भी शराब पीकर डांस करने की वीडियो हुई थी वायरल
मुलाजिमों पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक वायरल हुई वीडियो में आबकारी विभाग फिरोजपुर में अधिकारी के दफ्तर में एक आईएएस रैंक का अधिकारी और दो आबकारी विभाग के अधिकारी शुक्रवार को रात शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अधिकारियों से पूछा जा रहा है कि क्या दफ्तर में बैठकर शराब पीना सही है, पंजाब सरकार नशे पर नकेल डालने का प्रयास कर रही है और अधिकारी दफ्तरों में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इस बात का किसी भी अधिकारी ने कोई जबाव नहीं दिया और दफ्तर से उठकर अपने वाहनों में सवार होकर निकल गए। यह मामला फिरोजपुर के आबकारी विभाग का है।
वीडियो में सेवादार वेद प्रकाश से पूछा जा रहा है कि कौन-कौन से अधिकारी दफ्तर में बैठकर शराब पी रहे हैं, सेवादार ने अपनी नौकरी को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिया। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के दफ्तर में घुसे तो टेबल पर शराब की बोतलें पड़ी थीं। अधिकारी पत्रकारों को देखते ही वहां से उठकर भागने लगे। अधिकारियों से पूछा गया कि क्या दफ्तर में बैठकर शराब पीना सही है, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई जबाव नहीं दिया। वीडियो बनती देख अधिकारियों का चढ़ा हुआ नशा उतर गया। अधिकारी आबकारी विभाग के परिसर में खड़े वाहन में बैठकर चुपचाप निकल गए। दफ्तर में बैठर शराब पीना नियमों के विपरीत है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार प्रदेश में नशा खत्म करने की मुहिम चलाए हैं और अधिकारी दफ्तरों में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले घल्लखुर्द ब्लाक की एक पुलिस चौकी में रात के समय मुलाजिम पंजाबी गीत लगाकर शराब की बोतलें हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इन पुलिस मुलाजिमों पर भी एसएसपी फिरोजपुर और आईजी फिरोजपुर रेंज ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
नोट--वायरल हुई वीडियो ग्रुप में डाल दी गई है