{"_id":"5ae74a3b4f1c1b9c098b7732","slug":"101525107259-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति ने किया सात साल की बच्ची के साथ दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति ने किया सात साल की बच्ची के साथ दुराचार
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची से दुराचार, हालत नाजुक
खून में लथपथ बच्ची को अस्पताल में करवाया दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)।
थाना सदर के तहत एक गांव के ईंट भट्ठे के पास खेल रही सात वर्षीय बच्ची को जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुराचार का मामला सामने आया है। खून में लथपथ बच्ची को जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह वारदात सोमवार को देर शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुई। उधर, पीड़ित परिवार ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। देर शाम समाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी को बच्चा हुआ था, वह घर पर आराम कर रही थी और खुद किसी कामकाज के सिलसिले में जीरा गया हुआ था। उसकी बच्ची ईंट भट्ठे के पास खेल रही थी। आरोपी गोपी राम ने खेलती हुई बच्ची का हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींच लिया और दुराचार किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। लोगों को देख आरोपी गोपी वहां से भागने में कामयाब हो गया। खून से लथपथ बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है, फिलहाल उपचार चल रहा है।