{"_id":"5adf64104f1c1ba0098b63f0","slug":"101524589584-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से सोने व चांदी के जेवरात व दो लाख की नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से सोने व चांदी के जेवरात व दो लाख की नगदी चोरी
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों से जेवर, दो लाख रुपये चोरी
फिरोजपुर। थाना मक्खू के अंतर्गत गांव सिरहाली में चोरों ने एक ही रात में दो घरों से साढ़े तीन तोले सोने व दस तोले चांदी के जेवर और एक लाख 90 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। घटना के समय परिवार के लोग कहीं गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में तरसेम सिंह निवासी गांव सिरहाली ने बताया वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने घर से साढ़े तीन तोले सोने के जेवरात और 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर पड़ोसी गुरसेवक सिंह के घर से दस तोले चांदी के जेवरात और एक लाख दस हजार रुपये चुरा ले गए। एएसआई जोगराज सिंह ने बताया तरसेम सिंह के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।