फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कारों पर कांग्रेसियों ने दागी गोलियां, परचा दर्ज किया अकालियों पर-सुखबीर बादल

कारों पर कांग्रेसियों ने दागी गोलियां, परचा दर्ज किया अकालियों पर-सुखबीर बादल

Thu, 07 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कारों पर कांग्रेसियों ने दागी गोलियां, परचा दर्ज किया अकालियों पर-सुखबीर बादल
सभी केंद्र
विज्ञापन


हमले के विरोध में सुखबीर और मजीठिया की अगुवाई में चक्का जाम
पूर्व डिप्टी सीएम बोले, कारों पर कांग्रेसियों ने दागी गोलियां, परचा दर्ज किया अकालियों पर
मजीठिया ने कहा-पुलिस ने जाल बिछाकर कांग्रेसियों से अकालियों पर कराया हमला
अकालियों ने एसएसपी दफ्तर के सामने धरना देकर साढ़े तीन घंटे जाम किया जीटी रोड
अकाली सरकार आने पर कई पुलिस अधिकारियों को करेंगे बर्खास्त
बादल ने कहा जब तक इंसाफ नहीं मिलता जारी रहेगा उनका संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मल्लांवाला में कांग्रेसियों द्वारा अकालियों पर जानलेवा हमला करने और उनके खिलाफ इरादे कत्ल का झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में फिरोजपुर में एसएसपी दफ्तर के समक्ष अकालियों ने शिअद (ब) के अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में धरना देकर लगभग साढ़े तीन घंटे जीटी रोड जाम किया। अकालियों का आरोप है कि कांग्रेसियों ने नगर पंचायत चुनाव में उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र भरने नहीं दिया और जानलेवा हमला किया। जब तक अकालियों पर दर्ज झूठे परचे रद्द नहीं किए जाते और पुलिस अधिकारी व जीरा हलके के कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा पर मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। फिरोजपुर में धरना देेने के बाद सभी अकाली हरिके पत्तन पुल पर धरना देने के लिए रवाना हो गए।
धरने को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पुलिस के जो अधिकारी कांग्रेसियों के इशारे पर अकालियों को तंग कर रहे हैं, उनकी सरकार आने पर उन्हें बर्खास्त करेंगे। ऐसे अधिकारियों की सूची बना ली है। बादल ने कहा कि मल्लांवाला में कांग्रेसियों ने अकाली नेताओं व प्रत्याशियों की कारों पर गोलियां चलाई व कारें तोड़ी और झूठा परचा अकालियों पर ही दर्ज कर दिया। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र भरने के लिए मार्केट कमेटी से एनओसी लेने के लिए उनके छह उम्मीदवार गए थे, एनओसी तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस उनके घर पहुंच गई और उन पर झूठा परचा दर्ज कर दिया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों के इशारे पर पुलिस ने मल्लांवाला में जाल बिछाकर अकालियों पर जानलेवा हमला करवाया है, इसमें वहां का डीएसपी, एसएचओ व अन्य पुलिस मुलाजिम शामिल है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेसी सतपाल के बयान पर परचा दर्ज हुआ जिसने अकालियों की कारों पर बैसबाल से शीशे तोड़े थे। पुलिस ने 85 साल के साबका विधायक हरि सिंह जीरा पर भी परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन


चार नेताओं समेत 90 पर मामला दर्ज
पुलिस ने मल्लांवाला में कांग्रेसी और अकालियों के बीच हुए झगड़े में अकाली नेता वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, अवतार सिंह मिन्ना, साबका विधायक जोगिंदर सिंह जिंदू, साबका विधायक हरि सिंह जीरा समेत 90 अकाली वर्करों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ इरादे कत्ल का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-07एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर में एसएसपी दफ्तर के समक्ष धरना देकर जीटी रोड जाम करते हुए अकाली और धरने को संबोधित कर रहे सुखबीर सिंह बादल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed