फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस ने अंधेकत्ल से पर्दा हटाया, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंधेकत्ल से पर्दा हटाया, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अंधेकत्ल से पर्दा हटाया, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
ट्रैक्टर-ट्राली के लिए किया कत्ल, गिरफ्तार
विज्ञापन

कपूरथला।
थाना कोतवाली की पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने ट्रैक्टर-ट्राली के लिए चालक की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी जांच जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार जांच के दौरान एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कार्रवाई करते हुए सुरजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी डोगरांवाल के कत्ल की गुत्थी को सुलझा कर आरोपी जगदीप सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी मंडेर कलां, थाना कोट जिला मोगा को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि 17 अक्तूबर को मोना सिंह ने सूचना दी कि उसका भाई सुरजीत सिंह उर्फ सोनू, अजीत नगर कपूरथला निवासी गोपाल सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली में रेत लाकरसप्लाई करता था। वह दरिया सतलुज की मंजूरशुदा गड्ढे से रेत भरकर कपूरथला लाता था। 31 अगस्त को सोनू अपने मालिक गोपाल सिंह के कहने पर उनके घर से ट्राली दोपहर करीब 12 बजे कुसोवाल मोड़ से रेत लाद्दने के लिए गया था। बारिश होने के कारण रेत का गड्ढा बंद था। सुरजीत अपने मालिक गोपाल सिंह के कहने पर उनके जान-पहचान वाले मक्खू एरिया के एक डेरे पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात नौजवान के साथ आटो रिक्शा में बैठ कर गांव डोगरावाल अपने घर आया था।
विज्ञापन

अगले दिन 1 सितंबर को सुबह सात बजे उसका भाई सोनू और उसके साथ आया नौजवान दोनों रेत लेने के लिए चले गए। सुरजीत सिंह गांव नहीं लौटा। इस पर की सूचना थाना कोतवाली की पुलिस को दी गई। आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह उर्फ सोनू के साथ 31 अगस्त की रात को आए नौजवान ने उसका कत्ल करके उसकी लाश को खुर्द-बुर्द करके ट्रैक्टर-ट्राली को लूट ली लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच को आगे बढ़ाते हुए जगदीप सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी मंडेर कलां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ट्रैक्टर-ट्राली की लालच में सुरजीत सिंह उर्फ सोनूकी ट्रैक्टर की फट्टी से सिर में वार करके हत्या कर दी। लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव भैनी की दाना मंडी के नजदीक धुस्सी बांध के पास धान के खेतों में फेंक दी थी और ट्रैक्टर की फट्टी व सुरजीत सिंह का मोबाइल दरिया की ओर मिट्टी में दबा दिया था। एसपी सरोया ने बताया कि पूछताछ जारी है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed