{"_id":"573096a74f1c1b0b0a919a4b","slug":"cps-kedi-bhandari-people-protest-people-s-demand-water-provide-jalandhar-punajab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएस भंडारी के घर का घेराव, पानी उपलब्ध करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीएस भंडारी के घर का घेराव, पानी उपलब्ध करवाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 09 May 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीतेे 15 दिनों से पानी को तरस रहे लोगों ने सोमवार को मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर का घेराव किया। उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जल्द पानी उपलब्ध करवाने की मांग की।
शहर के शिव नगर और न्यू गुरु नानक नगर के निवासियों ने वार्ड 40 के कांग्रेस पार्षद प्रदीप राय की अगुवाई में मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्षद प्रदीप राय ने कहा कि इलाकों में बीते 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से हर कोई बेहद परेशान है।
उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को हल करवाने के बजाय बढ़ा रही है। लोगों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही सीपीएस केडी भंडारी ने इलाके में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी तक लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है।
विज्ञापन
सीपीएस केडी भंडारी ने लोगों को दो दिन में पानी की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजुकमार सेतिया, बलबीर कौर, सुरजीत सिंह, रामचंद्र, विक्रम जीत, शेखर और मिंटू मौजूद थे।