फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Counter Intelligence Inspector Prithpal Singh promoted to rank of DSP

सीआई इंस्पेक्टर को पदोन्नति: पृथपाल सिंह डीएसपी पद पर प्रमोट, शानदार सेवाओं और उपलब्धियों के कारण मिली तरक्की

Mon, 02 Nov 2026 10:01 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Mon, 02 Nov 2026 10:01 AM IST
सार

पृथपाल सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके नाम महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और पुलिस उत्कृष्टता से जुड़े सम्मान भी हैं।

विज्ञापन
Counter Intelligence Inspector Prithpal Singh promoted to rank of DSP
पृथपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस में अपनी काबिलियत, मेहनत और बेहतरीन कार्यशैली के दम पर पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर पृथपाल सिंह को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे पृथपाल सिंह ने अपनी सेवाओं के दौरान कई बड़े और संवेदनशील मामलों की गुत्थियां सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी जांच करने की क्षमता, पेशेवर सूझबूझ और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें पदोन्नति दी गई है। पुलिस महकमे में उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। 


पृथपाल सिंह की पहचान केवल एक कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी रही है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके नाम महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और पुलिस उत्कृष्टता से जुड़े सम्मान भी हैं। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed