फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corona : Night curfew imposed in Jalandhar

पंजाब में बढ़ा कोरोना : जालंधर-कपूरथला में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी

Sat, 06 Mar 2021 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 03:50 PM IST
सार

  • जालंधर में 8 स्कूलों के 79 विद्यार्थी और 13 शिक्षक मिले पॉजिटिव
  • पंजाब में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर हुई 6661
  • नवांशहर में हैं पंजाब के सबसे अधिक 921 एक्टिव केस 

विज्ञापन
Corona : Night curfew imposed in Jalandhar
जालंधर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लगा नाइट कर्फ्यू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में जालंधर और कपूरथला में प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। शनिवार को डीसी घनश्याम थोरी ने यह आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


डीसी ने कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव केस स्कूली बच्चों में सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन



शुक्रवार को भी स्कूलों में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए थे, जिसमें 61 विद्यार्थियों सहित 177 नए केस रिपोर्ट किए गए थे। इससे पहले गुरुवार को पांच महीने बाद जालंधर में कोरोना का सबसे बड़ा अटैक हुआ था। एक साल में पहली बार जालंधर में एक साथ 79 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इनमें 13 शिक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में अब कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 6661 पहुंच गई है। संक्रमण की दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। 15 दिन में संक्रमण दर 1.3 से बढ़कर 3.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नवांशहर में हालात बेहद खराब हैं। यहां 921 एक्टिव केस हैं, यह पंजाब में सबसे अधिक हैं।

पंजाब में 17 फरवरी के बाद कोरोना संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है। 17 फरवरी को सूबे में 341 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब दो सप्ताह बाद पंजाब में संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है। नमूनों की सकारात्मकता दर में तेजी से इजाफा हुआ है, अब दर 3.2 प्रतिशत हो गई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 15 दिन में 50 प्रतिशत से ज्यादा की एक्टिव केसों में बढ़ोतरी हुई है। अब इनकी संख्या 6661 तक पहुंच गई है। जालंधर, लुधियाना, मोहाली, होशियारपुर और नवांशहर (एसबीएस नगर) इन पांच जिलों में सबसे अधिक संक्रमित मरीज आ रहे हैं। 

8 स्कूल 48 घंटों तक हुए बंद
जालंधर में 7 सरकारी और 1 गैर सरकारी स्कूल में 79 विद्यार्थी और 13 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शुक्रवार को 48 घंटे के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed