फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Corona Care Center will start its services from May 12: Bibi Jagir Kaur

कोरोना केयर केंद्र 12 मई से अपनी सेवाएं करेगा शुरू : बीबी जागीर कौर

Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Corona Care Center will start its services from May 12: Bibi Jagir Kaur
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से कपूरथला के कस्बा भुलत्थ में स्थापित किया गया कोरोना केयर केंद्र बुधवार 12 मई से अपनी सेवाओं शुरू कर देगा। यह केंद्र भुलत्थ में रायल पैलेस में तैयार किया गया है। शिरोमणि कमेटी की तरफ से पंजाब के अंदर यह तीसरा मेडिकल वार्ड है, जो कोरोना मरीजों को प्राथमिक डाक्टरी सहायता और दवाएं देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन भी मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन

इइससे पहले शिरोमणि कमेटी की तरफ से लुधियाना के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में कोविड केयर केंद्र कोरोना मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। शिरोमणि कमेटी के प्रधान बीबी जागीर कौर ने बताया कि भुलत्थ में कोविड केयर केंद्र के कार्यशील होने से शिरोमणि कमेटी की तरफ से मौजूदा कोरोना संकट में पंजाब के हर क्षेत्र से संबंधित लोगों को मेडिकल सेवाएं प्राप्त होंगी। माझा में श्री गुरु रामदास अस्पताल श्री अमृतसर जो कोरोना के इलाज के लिए अगुआ अस्पताल के तौर पर कार्यशील है, के बाद मालवा और दोआबा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर यह कोरोना केयर सेंटर खोलने के साथ पूरे पंजाब के लोगों को अपने नजदीक ही सेहत सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

भुलत्थ में खोला जा रहा केंद्र 25 बिस्तरों का होगा। पहले खोले मेडिकल केंद्रों की तरह इसमें भी ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों का प्रबंध किया गया है। माहिर डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की ड्यूटियां लगा दीं गई हैं, जो वैकल्पिक प्रबंधों के अंतर्गत अपनी सेवाएं निभाएंगे। शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने कहा कि सिख संस्था का मंतव्य इस संकट के समय में लोगों को नजदीक से नजदीक सेहत सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वह परेशानी से बच सकें। इसी दौरान बीबी जागीर कौर ने बताया कि तख्त श्री दमदमा साहिब और गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर में चलाए गए कोविड केयर केंद्रों में मरीजों को सेहत सेवाएं दीं गई हैं, जिनमें से कई मरीज तंदुरुस्त होकर घर जा चुके हैं। इन सेहत केंद्र में मरीजों और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए लंगर का भी विशेष प्रबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed