{"_id":"60461e198ebc3eda746bf28c","slug":"congressmen-protest-against-central-government-in-hoshiarpur-hoshiarpur-news-pkl4063780189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रधान डा. कुलदीप नंदा की अगुवाई में सोमवार को केेंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
डा. नंदा ने धरने को संबंधित करते हुए कहा कि पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था। पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने बिना किसी कारण राज्य के हितों से धोखा करते हुए 31 हजार करोड़ का कर्ज लाद दिया। उन्होंने कहा है कि पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को भी अपनी बात रखनी चाहिए ताकि प्रदेश वासियों को भी पता चल सके कि अकाली-भाजपा सरकार ने किस प्रकार पंजाब पर वित्तीय बोझ डाला था। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को प्रदेश के हितों का जरा भी ध्यान है तो वह केंद्र से पंजाब का बनता हक मांगे।