{"_id":"636d59dbc5a0a92dae787a13","slug":"congress-worker-reached-meeting-with-ten-gunmen-firozpur-news-pkl4679198170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की चिंता : दस बंदूकधारियों के साथ पैलेस में चल रही ठेकेदारों की बैठक में पहुंचा कांग्रेसी कार्यकर्ता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की चिंता : दस बंदूकधारियों के साथ पैलेस में चल रही ठेकेदारों की बैठक में पहुंचा कांग्रेसी कार्यकर्ता, वीडियो वायरल
विज्ञापन
फिरोजपुर। ठेकेदार कमल कोछड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वह गैंगस्टर चंदू के साथ संबंध रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता व अन्य लोगों के नाम लेकर कह रहा है कि उसे और उसके परिवार को इनसे जान का खतरा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता दस बंदूकधारियों के साथ गैंगस्टर चंदू को लेकर बीएसएफ व एमईएस ठेकेदारों की एक पैलेस में आयोजित बैठक में पहुंचा था। चंदू ने सीधी धमकी दी कि वह प्रधान नियुक्त कर रहा है, उस प्रधान को बिना पूछे कोई ठेकेदार ठेका नहीं डालेगा, जो आदेश की पालना नहीं करेगा, उसे नुकसान होगा। ये सब बातें कोछड़ ने वीडियो में रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यही नहीं, इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब के डीजीपी को शिकायत भी भेजी है।
वायरल वीडियो में ठेकेदार कमल कोछड़ कह रहा है कि आजकल गैंगस्टरों के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों व आईएसआई से संबंध है। ये सभी जानते हैं कि गैंगस्टर चंदू हेरोइन बेचने के आरोप में जेल में रहा है, हेरोइन बेचकर बहुत पैसा कमाया है। चंदू से संबंध रखने वाला एक ठेकेदार बीएसएफ में ठेकेदारी करता है। कुछ ठेकेदार एमईएस में काम करते हैं, इसके इशारे पर सेना की विभिन्न स्थानों के फोटो खींच पाकिस्तान भी भेज सकते हैं। कोछड़ ने कहा कि जब से चंदू जेल से बाहर आया है, ठेकेदारों पर दबदबा बनाने में लगा है। कोछड़ ने कहा कि उसे टेलीफोन आया कि ठेकेदारों की एक पैलेस में बैठक है।
वह और उसकी पत्नी बैठक में चले गए। वहां सभी ठेकेदार बैठे थे, एक कांग्रेसी कार्यकर्ता दस बंदूकधारियों के साथ गैंगस्टर चंदू को लेकर पैलेस में ठेकेदारों की बैठक में पहुंचा। कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा कि चंदू कुछ कहना चाहता है। चंदू ने कहा कि उसके जेल जाने के बाद जो कुछ हुआ, अब ऐसा नहीं होगा, मैं एक प्रधान नियुक्त कर रहा हूं, इसके बिना पूछे कोई भी ठेकेदार ठेका नहीं डालेगा। जो डालेगा वह अपना हिसाब लगा ले। कोछड़ ने कहा कि चंदू जेल में रहकर भी ठेकेदारों को धमकी देता रहा है, बठिंडा जेल में इसका 2021 में मोबाइल बंद हो गया था।
विज्ञापन
इसकी जगह गैंगस्टर दीपक टीनू ने ले ली थी। टीनू ठेकेदारों से ढाई करोड़ वसूल चुका है। कोछड़ ने कहा कि बीएसएफ व एमईएस के कुछ मुलाजिम चंदू से मिले हैं। जब उनकी पत्नी ने एक ठेका डाल दिया और उनके हक में भी हो गया, तो मुलाजिमों ने चंदू को सूचित कर दिया। हमें ठेका वापस लेने की धमकी देने लगे। चंदू ने धमकी दी है कि उसे डिफेंस इलाके में ही मार देंगे। कोछड़ ने कहा कि उसे कोई जानी नुकसान पहुंचता है तो वीडियो में बताए पांच लोग जिम्मेदार होंगे।