फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   congress women president join BJP with workers

कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष साथियों सहित भाजपा में शामिल

Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress women president join BJP with  workers
पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनावों में हर दिन वर्करों का पार्टी बदलना जारी है। वीरवार को भी कांग्रेस की महिला विंग की उपाध्यक्ष जसविंदर जस्सी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ परमजीत सिंह पम्मा और संतोष कुमारी ने भी कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर ‘कमल का फूल’ थाम लिया।
विज्ञापन

इन कांग्रेसी नेताओं को सेंट्रल विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर और प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने भाजपा में शामिल करवाया।
विज्ञापन

इन कांग्रेसियों को पार्टी में शामिल करवाते समय जीवन गुप्ता, मनोरंजन कालिया ने कहा कि इन कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सेंट्रल हलके में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पंजाब की जनता व खुद कांग्रेसी नेता भी कांग्रेस की नीतियों से नाखुश होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जसविंदर जस्सी, संतोष कुमारी और परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed