{"_id":"614e07748ebc3e08fe5d6e7f","slug":"cm-s-gift-iti-from-this-session-in-village-jabowal-kapurthala-news-pkl4279005157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने पहली फेरी में ही सुल्तानपुर लोधी को दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने पहली फेरी में ही सुल्तानपुर लोधी को दिया तोहफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कपूरथला के पहले दौरे के दौरान ही गांव जब्बोवाल में आईटीआई की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इसी सेशन से यहां क्लास भी शुरू हो जाएंगी। यह घोषणा पीटीयू में राज्य स्तरीय समागम के दौरान की गई थी।
प्रस्तावित आईटीआई गांव जब्बोवाल में वर्ष 2019 के दौरान श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर शुरू किए गए ‘सेंटर फार इन्वेंशन, इनोवेशन एंड ट्रेनिंग’ में पहले ही तैयार इमारत में शुरू होगी। फिलहाल यह सेंटर पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी(पीटीयू) के अंतर्गत चल रहा है। यहां शानदार इमारत और अन्य बुनियादी ढांचा पहले से मौजूद है। इस बारे में विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि वीरवार को पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में हुए समागम दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के ध्यान में आईटीआई की आवश्यकता और पहले से ही मौजूद इमारत के बारे में अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने समागम दौरान आईटीआई की शुरुआत का एलान तो किया ही साथ ही पंजाब तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और डायरेक्टर को निर्देश दिए कि चालू सेशन के दौरान वहां क्लास शुरू करने का प्रबंध किया जाए।
इसके साथ ही आईटीआई के लिए अनिवार्य इंस्ट्रक्टर और अन्य सहायक स्टाफ की तैनाती भी जल्द करने के आदेश दिए हैं। आईटीआई में शुरुआती तौर पर प्लंबर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, फ़िटर, रेफ्रीजरेशन, फ़ैशन टेक्नोलाजी के कोर्स शुरू किए जाएंगे और यह सीधे तौर पर पंजाब के तकनीकी शिक्षा बोर्ड के साथ जुड़ी होगी।