फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Clashes between two groups in front of Kanungo-Police, six injured

Jalandhar News: कानूनगो-पुलिस के सामने दो गुटों में झड़प, छह जख्मी

Tue, 08 Jul 2025 08:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Clashes between two groups in front of Kanungo-Police, six injured
-गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे थे अधिकारी
विज्ञापन

-थाना सदर में पांच नामजद, 8-9 अज्ञात बनाए गए आरोपी
---
कपूरथला। गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे कानूनगो, पटवारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो गुटों में झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। थाना सदर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई आलमजीत सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान अजीत सिंह पुत्र भाण सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र धन्ना सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह सभी वासी गांव नत्थूचाहल के रूप में हुई है। सिविल में उपचाराधीन गुरदेव सिंह ने बताया कि उसने गांव नत्थूचाहल में जमीन खरीदी है। इसकी निशानदेही होने वाली थी। कुछ माह पहले वह निशानदेही करवा रहे थे तो साथ लगती जमीन मालिकों ने उन्हें निशानदेही करवाने से रोका था और धमकियां दी थीं। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। अब फिर जमीन की निशानदेही का समय रखा था। उन्हें पहले ही संदेह था कि वहीं लोग फिर से झगड़ा करेंगे और उनपर हमला भी कर सकता है। इसलिए उन्होंने निशानदेही के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। वह कानूनगो नवजोत कौर, पटवारी लखविंदर सिंह, थाना सदर के निरवैर सिंह पुलिस पार्टी और अपने साथियों अजीत सिंह, कुलदीप सिंह व बलविंदर सिंह की मौजूदगी में जमीन की निशानदेही करवा रहा था। तभी साथ लगती जमीन मालिकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भाग कर बचाई जान
अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया गया है। वहीं, कानूनगो नवजोत कौर के अनुसार उनकी टीम अपनी ड्यूटी निभा रही थी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी सरकारी ड्यूटी करने से भी रोका गया। इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भी भेजी जाएगी। जांच अधिकारी एएसआई आलमजीत सिंह ने बताया कि गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही दौरान हथियारों से हमला करने के मामले में पीड़ित गुरदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह, तरणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरिंदर कौर, इंद्रजीत सिंह सभी निवासी गांव नाथूचाहल और 8-9 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed