फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Civil hospital doctors warned to stop services

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

Thu, 14 Nov 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital doctors warned to stop services
बस स्टैंड के नजदीक आपस में भिड़ने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे घायल व्यक्तियों के लोगों ने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राजकुमार बद्धन के साथ धक्कामुक्की व बदसलूकी की थी। हालांकि पुलिस ने डॉक्टर राजकुमार की शिकायत पर हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि अस्पताल में हर बार ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ कोई न कोई व्यक्ति बदसलूकी कर जाता है, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। कार्रवाई न होने के कारण डॉक्टरों क साथ बदसलूकी व हमले बढ़ रहे हैं। इसके विरोध में सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मिले व उनको मांग पत्र सौंप कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करवाने की मांग की। सभी डॉक्टरों का कहना था कि बुधवार को दो पक्षों में हुई लड़ाई के बाद दोनों पक्षों के घायल लोग सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। इसमें से एक पक्ष के लोगों ने डॉक्टर राजकुमार बद्धन को गालियां दीं व उनके साथ धक्कामुक्की भी की। मामला बढ़ता देखकर स्टाफ सदस्यों ने हूटर बजाकर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के आने तक लोग अस्पताल में हंगामा करते ही रहे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो डॉक्टर अपनी ड्यूटी कैसे कर पाऐंगे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से मांग की है कि अस्पताल में पक्के तौर पर पुलिस चौकी स्थापित की जाए व डॉक्टरों की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। सभी डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अपनी सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed