फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   chief minister, prakash singh badal, wheat scam, sunil jakhar, ferozepur, jalandhar

गेहूं घोटाले के सबूतों सहित पेश हों जाखड़ : मुख्यमंत्री

Fri, 20 May 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Fri, 20 May 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
chief minister, prakash singh badal, wheat scam, sunil jakhar, ferozepur, jalandhar
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
राज्य में गेहूं भंडार में गड़बड़ी संबंधी कांग्रेस द्वारा लगाए गए 12 हजार करोड़ रुपये के घोटालों के आरोपों को सिरे से नकारते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेसी विधायक सुनील जाखड़ को पूरे सबूतों सहित सामने आने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में गेहूं का भंडार पूरी तरह से पूरा है और अगर फिर भी जाखड़ के पास कोई सबूत हैं तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। बादल संगत दर्शन कार्यक्रम के दूसरे दिन गांव चूहड़ी वाला धन्ना में सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस आधारहीन मुद्दे ढूंढ रही है और गलत बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही समाज विरोधी नीतियों के कारण ही देश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों से यह बात स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इस वजह से ही वे गेहूं घोटाले जैसे आरोप सरकार पर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता आधारहीन मुद्दों को उछालकर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने एसवाईएल नहर के निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हुए पंजाब के भविष्य को बंजर बनाने की नीति के तहत राज्य का पानी अन्य राज्यों को दिया था। संगत दर्शन में बादल ने पंचायतों की समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने का एलान किया।


इस मौके पर सांसद शेर सिंह घुबाया, स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी, विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना, जिला उपायुक्त ईशा कालिया, मुख्यमंत्री के विषेश संयुक्त सचिव कुमार अमित, एसएसपी दिनेश भार्गव सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed