फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Checking in Fangota school, two on leave in 16 and 11 workers absent

पठानकोट : फंगोता स्कूल में चेकिंग... 16 में दो छुट्टी पर और 11 कर्मी गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 14 Oct 2021 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Checking in Fangota school, two on leave in 16 and 11 workers absent
पठानकोट। जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी जसवंत सिंह और जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री बलदेव राज ने जिले के अलग-अलग स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान फंगोता के एक स्कूल में 16 अध्यापक और 11 कर्मी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। डीईओ ने सभी गैरहाजिर पाए गए अध्यापकों और स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फंगोता, मिडिल स्कूल माड़वां, मिडिल स्कूल बार सुढाल, हाई स्कूल दुखनियाली, मिडिल स्कूल घाड़ बंगरौली, भमलादा आदि स्कूलों का दौरा किया गया। वहां अध्यापकों और विद्यार्थियों की हाजिरी चेक की गई। नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी के प्रबंध भी देखे गए। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फंगोता में बिना छुट्टी मंजूर करवाए 9 अध्यापक, क्लर्क और दर्जा चार कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री बलदेव राज की तरफ से सरकारी प्राइमरी स्कूल माधोपुर कैंट, राजपुरा, छन्नी जुगियाल और रानीपुर झिकला का दौरा किया गया। इसके अलावा सरकारी स्कूल रानीपुर झिकला में चल रहे विशेष बच्चों के रिसोर्स सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। यहां विशेष बच्चों को करवाई जा रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्कूलों में सभी अध्यापक और करीब 75 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed