फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Center is responsible for present situation : Dahiya

मौजूदा हालात के लिए केंद्र जिम्मेदार ः दहिया

Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Center is responsible for present situation : Dahiya
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नवजोत सिंह दहिया का कहना है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर अगर फैल रही है तो इसका मुख्य कारण केंद्र सरकार की नीतियां हैं। उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा कि पिछले साल जनवरी में जब कोरोना संक्रमण का पहला मामला भारत में आया था तो पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप का आयोजन गुजरात में किया। हजारों लोगों को एकत्रित किया गया। डब्लयूएचओ की गाइडलाइन्स को नजरअंदाज किया गया। कोरोना की दूसरी लहर में जहां लोगों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना चाहिए था वहीं पीएम बंगाल में रैलियां करने में व्यस्त थे। ऑक्सीजन की कमी पर डॉ. दहिया ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कई आवेदन कई साल से केंद्रीय मंत्रालय के पास लंबित हैं लेकिन उन पर फैसला नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed