फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case registered against Secretary of Government Co-operative Society who cheated farmers

Jalandhar News: किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले सरकारी को-ऑपरेटिव सोसायटी के सेक्रेटरी पर मामला दर्ज

Tue, 11 Jun 2024 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 11 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Secretary of Government Co-operative Society who cheated farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। थाना अमीरखास पुलिस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले सरकारी को-ऑपरेटिव सोसायटी के सेक्रेटरी पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाॅक प्रधान सर्वमित्र ने बयान दर्ज करवाए थे कि कमलजीत सिंह वासी गांव सोहनगढ़ (रत्तेवाला) बतौर मैनेजर जबकि परमजीत सिंह वासी जलालाबाद सरकारी को-ऑपरेटिव सोसायटी गांव चक्क सैदोका में बतौर सेक्रेटरी तैनात था।

परमजीत सिंह द्वारा सोसायटी के सदस्यों के दिए गए चेक के पैसों से अधिक कीमत के चेक भरकर उनके खाते से पैसे निकलवा लिए। इस तरह आरोपी ने उनकी कमाई लूटकर उनके साथ धोखा किया है तथा पिछले 3 साल से उनको गुमराह करके धोखाधड़ी कर रहा है। इसके अलावा आरोपी उनको धमकियां दे रहे हैं कि यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो उनके चेक लगाकर और पैसे निकलवा लेंगे। इस प्रकार आरोपियों ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। जिसकी सहकारी सभा चक्क सैदोके(अतिरिक्त चार्ज) द्वारा निरीक्षण करने पर पता चला कि सचिव परमजीत सिंह द्वारा अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए अपने चार्ज अधीन पड़े खाद के स्टाॅक जिसकी कीमत 36,40,428 रुपये का गबन किया है और सोसायटी में 1,03,500 रुपये का फर्जी वाउचर एंट्री करके स्टाॅक घटाकर भी गबन किया है। इस प्रकार आरोपी ने कुल 37,43,928 रुपये का कुल गबन करके सोसायटी को वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने उक्त आरोपी परमजीत सिंह वासी जलालाबाद सरकारी को-ऑपरेटिव सोसायटी गांव चक्क सैदोका पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed