फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case on three for stealing 18.30 lakh In Pathankot

18.30 लाख चुराने के आरोप में तीन पर केस

Sat, 06 Feb 2021 05:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Case on three for stealing 18.30 lakh In Pathankot
पठानकोट। शहर के रामशरणम कालोनी में लुक (तारकोल) प्लांट के मालिक के घर से 18 लाख 30 हजार रुपये चुराने के आरोप में थाना नंबर दो पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पर मामला दर्ज किया है। आरोपी प्लांट का सौदा करने के बहाने मालिक के घर पर रुके थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रामशरणम कालोनी निवासी शशि शर्मा ने बताया कि उसका हिमाचल प्रदेश के ज्वाली में लुक प्लांट है। उसने अपने प्लांट को बेचने के लिए गुरदासपुर निवासी हरजीत से बात की थी। कुछ दिन पहले हरजीत अपने साथ दो अज्ञात लोगों को लेकर प्लांट का सौदा करने के लिए उसके घर आया। उसके कहा कि रात हो गई है, वह उसी के घर में रुक कर सुबह लुक प्लांट को देखकर सौदा कर लेंगे।
विज्ञापन

हरजीत और उसके साथी उसके घर पर रुक गए। हरजीत उसके कमरे में सो गया और उसके साथी गेस्ट रूम में सो गए। रात करीब एक बजे हरजीत ने कहा उसके एक साथी दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल लेकर जाना है। तीनों इलाज के लिए घर से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद हरजीत ने उसे बताया कि सिविल अस्पताल के डाक्टर ने मरीज की हालत गंभीर होने पर उसके साथी को लुधियाना डीएमसी जाने के लिए कहा है। उसने अगले दिन अपनी अलमारी चेक की तो 18 लाख 30 हजार रुपये गायब थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है किउसे पूरा यकीन हो गया कि उक्त व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर हरजीत और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed