फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Case filed against ten including BJP Mandal head Nita

भाजपा मंडल प्रधान नीटा समेत दस पर केस दर्ज

Wed, 25 May 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ten including BJP Mandal head Nita
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने महिला को रास्ते में घेर गाली-गलौज करने के अलावा जातिसूचक शब्द बोलने व मोबाइल छीनने के आरोप में भाजपा मंडल प्रधान नीटा समेत दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ज्योति वासी मकान नंबर-116, वजीर वाली बिल्डिंग, फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता मोहन लाल नगर काउंसिल बठिंडा में कार्यरत हैं। नौकरी के दौरान घरेलू जरूरत के लिए 2016 में आरोपी नीटा (उर्फ कुंवर प्रताप) से पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उस समय आरोपी ने उनके पिता की चेक बुक, एटीएम कार्ड व बैंक कापी व अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। प्रत्येक माह आरोपी उनके पिता के खाते से 25 हजार से तीस हजार रुपये की धनराशि निकलवाता था। अब तक वे लोग दस लाख रुपये आरोपी नीटा को दे चुके हैं। बावजूद इसके और पैसों की मांग कर रहा है। अब तो उसका पिता भी रिटायर हो चुका है। मां कैंसर बीमारी से ग्रस्त है, उस पर काफी पैसा खर्च हो चुका है। नीटा उन्हें अदालत में जाने और केस दर्ज करने की धमकी दे रहा है। 21 मई को आरोपी नीटा व फकर समेत दस लोगों ने उसे रास्ते में घेर कर उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जातिसूचक शब्द बोले। यही नहीं आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। थाना कैंट पुलिस ने ज्योति के बयान पर आरोपी नीटा, फकर वासी कुम्हार मंडी समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed