फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Canada police claim No accused in Nijjar murder case got bail

कनाडा पुलिस का दावा: निज्जर हत्याकांड में किसी हत्यारोपी को नहीं मिली जमानत, जेल में हैं सभी

Sat, 11 Jan 2025 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

आई हिट विभाग कनाडा पुलिस का विंग है, जो निज्जर हत्याकांड की जांच कर रहा है। चारों आरोपियों को हिरासत में हैं और वे अभी भी हिरासत में ही रहेंगे।

विज्ञापन
Canada police claim No accused in Nijjar murder case got bail
हरदीप सिंह निज्जर - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई

विस्तार

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने दावा किया है कि चारों आरोपी जेल में हैं और किसी को जमानत नहीं दी गई है। आरोपी करण बराड़, करणप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के साथ ही मर्डर की साजिश का भी आरोप लगाया गया था। उनको जमानत देने की बात सामने आई थी, लेकिन अब कनाडा पुलिस ने तस्वीर साफ कर दी है।
विज्ञापन


कनाडा के आरसीएमपी के आई हिट विभाग के मीडिया रिलेशन अधिकारी ने अधिकारिक रूप से बताया कि निज्जर हत्याकांड मामले में शामिल चारों आरोपियों को जमानत नहीं मिली है। उन्होंने आधिकारिक रूप से बयान देने के लिए अपना फोन नंबर 236-334-3081 जारी भी किया है। आई हिट विभाग कनाडा पुलिस का विंग है, जो निज्जर हत्याकांड की जांच कर रहा है। चारों आरोपियों को हिरासत में हैं और वे अभी भी हिरासत में ही रहेंगे। अगली अदालती पेशी 11 फरवरी को एक प्री-ट्रायल कॉन्फ्रेंस है और वे 12 फरवरी को भी अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed