फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   by the board disputed Sikh organization and Shiv Sena face to face

विवादित बोर्ड से सिख संगठन व शिव सेना आमने-सामने

Tue, 29 Oct 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
by the board disputed Sikh organization and Shiv Sena face to face
पंजाब के जालंधर शहर के मुख्य चौराहे ज्योति चौक  व नकोदर चौक पर सिख फेडरेशन यूके द्वारा हिंदुत्व के खिलाफ बोर्ड लगाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


शिव सेना के नेताओं ने बोर्ड को उतारने की कोशिश की लेकिन मौके पर सिख जत्थेबंदियां, दल खालसा और फेडरेशन के नेता पहुंच गए और धक्कामुक्की होने लगी। सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर राम सिंह, एडीसीपी सुखदेव सिंह, एडीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी नरेश डोगरा समेत सैकड़ों मुलाजिम पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

यह बोर्ड मंगलवार को अचानक शहर में लगाया गया। इस बोर्ड के बारे में खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली और इससे पहले कि प्रशासन चौकस होता, शिव सेना के नेता आशीष अरोड़ा, वरिंदर शर्मा, अजय गिल, तजिंदर सहदेव, मोहिंदर वर्मा आदि पहुंचे और उन्होंने बोर्ड को उतारने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने से पहले ही सिख जत्थेबंदियां, दल खालसा व फेडरेशन के नेता भी पहुंच गए। धक्कामुक्की शुरू हो गई लेकिन उसी समय पुलिस पहुंची और उन्होंने शिव सेना नेताओं को एक तरफ कर दिया। सिख जत्थेबंदियों में शामिल गुरमीत सिंह बिट्टू, तजिंदर सिंह परदेसी, हरप्रीत सिंह नीटू, बलजीत आहलूवालिया, आईएस बग्गा, सुरिंदर सिंह गोल्डी आदि ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव बढ़ता देखकर आला अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने पास की कुछ दुकानों की सर्च की तो वहां से किरपाण व दातर बरामद हुए।


दोनों तरफ से क्रास केस दर्ज
तनाव के बाद कमिश्नर राम सिंह ने एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा के साथ मिलकर सिख जत्थेबंदियां व शिव सेना के नेताओं को बुलाया। शिव सेना नेता इस बात पर अडिग थे कि जब उन्होंने बोर्ड पर हिंदुत्व के खिलाफ पढ़ा तो उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची। यह बोर्ड कैसे लगाया गया? सिख जत्थेबंदियों का तर्क था कि अगर इस बोर्ड को उतारा जाना था तो इसके लिए प्रशासन से शिकायत की जाती। शिव सेना के नेताओं द्वारा खुद बोर्ड उतारने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। आखिरकार तीन घंटे तक चली इस बैठक के बाद दोनों तरफ से क्रास केस दर्ज कर लिए गए। शाम को बोर्ड पर आपत्तिजनक अक्षरों को खुद ही जत्थेबंदियों ने स्याही से मिटा दिया।

कमिश्नर ने चौकसी बरतने के आदेश दिए
कमिश्नर राम सिंह ने मातहत अधिकारियों को चौकसी बरतने के आदेश दे दिए हैं और शरारती तत्वों से निपटने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed