{"_id":"6ab746f5ded8bfa11b0760d1","slug":"bus-operator-swindled-of-60000-by-man-posing-as-army-officer-phagwara-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार की ठगी: ऑपरेशन के लिए जमा किए थे, एक रुपया ट्रांसफर कर जीता था विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अधिकारी बन बस ऑपरेटर से 60 हजार की ठगी: ऑपरेशन के लिए जमा किए थे, एक रुपया ट्रांसफर कर जीता था विश्वास
Sat, 26 Sep 2026 09:46 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:46 AM IST
सार
अमर दोआबा सर्विस के मालिक अवतार सिंह को जालंधर से बस बुकिंग का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सेना का जवान बताकर एडवांस पेमेंट के लिए क्यूआर कोड मांगा। ठगों ने विश्वास जीतने के लिए पहले एक रुपये ट्रांसफर किए और दो रुपये वापस भेजे।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
साइबर ठगों ने खुद को सैन्य अधिकारी बताकर एक बस ऑपरेटर से 60 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ऑपरेटरों ने पुलिस से कार्रवाई और रकम वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
अमर दोआबा सर्विस के मालिक अवतार सिंह को जालंधर से बस बुकिंग का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सेना का जवान बताकर एडवांस पेमेंट के लिए क्यूआर कोड मांगा। ठगों ने विश्वास जीतने के लिए पहले एक रुपये ट्रांसफर किए और दो रुपये वापस भेजे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बैंक खाता चेक करने के बहाने 20 हजार रुपये भेजने को कहा। ऑपरेटर बहादुर सिंह ने भरोसा कर रकम भेज दी। कुछ ही मिनटों में उनके खाते से कुल 60 हजार रुपये कट गए और आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद पाए गए। हृदय रोग से पीड़ित बहादुर सिंह ने ऑपरेशन के लिए यह रकम जमा की थी। मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन