फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bullets fired over dispute over eating ice cream, two injured including a woman

Jalandhar News: आइसक्रीम खाने के विवाद पर चली गोलियां, एक महिला समेत दो जख्मी

Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 26 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired over dispute over eating ice cream, two injured including a woman
दुकानदार की तरफ से आइसक्रीम लाने में हुई देरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहर के मलवाल रोड स्थित आइसक्रीम पार्लर पर एक परिवार का दुकान के मालिक संग आइसक्रीम खाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने पिस्तौल निकाल ली और गोली लगने से एक महिला ग्राहक और दुकान का मालिक गोली गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

दुकान के मालिक को लुधियाना रेफर किया है। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह वारदात बुधवार रात्रि ग्यारह बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मलवाल रोड स्थित एक आइसक्रीम पार्लर खुला है, यहां पर बुधवार देर रात एक खन्ना परिवार आइसक्रीम खाने पहुंचा। आइसक्रीम के लिए ऑर्डर दिया। किसी कारण आइसक्रीम लाने में दुकानदार की तरफ से देरी हो गई। परिवार अपनी ही कार में बैठा हुआ था। परिवार का एक व्यक्ति गुस्से में दुकानदार से बहस करने लगा। दोनों ने अपनी-अपनी पिस्तौल निकाल ली। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से दोनों झगड़ पड़े और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। दुकानदार खुशप्रीत सिंह की पीठ में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। जबकि महिला ग्राहक कीरती खन्ना के पांव में गोली लगने से वह गंभीर जख्मी हो गईं। दोनों को जख्मी हालत में शहर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने खुशप्रीत की गंभीर हालत देख उसे लुधियाना रेफर कर दिया। जबकि कीरती का इलाज फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed