{"_id":"67311fe4dd1b8f67c7008644","slug":"bullet-grazes-brides-head-during-farewell-seriously-injured-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102784-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में चली गोली: दुल्हन की हो रही थी विदाई, तभी चली गोली... खून से लथपथ दुल्हन धमाड़ जमीन पर गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में चली गोली: दुल्हन की हो रही थी विदाई, तभी चली गोली... खून से लथपथ दुल्हन धमाड़ जमीन पर गिरी
Mon, 11 Nov 2024 10:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:07 AM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित लड़की गोली लगने से घायल हो गई। इसे सुनकर बहुत दुख हुआ।
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव खाईफेमीकी में जख्मी दुल्हन को ले जाते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में शादी समारोह की खुशियां चंद मिनटों में शौक में बदल गई। दुल्हन की विदाई के समय गोली चल गई और गोली दुल्हन के सिर को छूकर निकली। इससे दुल्हन घायल हो गई। आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया।
फाजिल्का-फिरोजपुर स्थित गांव खाईफेमीकी (हसन टुट) में रविवार शाम डोली विदाई समय किसी ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो दुल्हन के सिर को छू कर गुजर गई, दुल्हन बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। जख्मी हालत में दुल्हन को फिरोजपुर के किसी निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी संग पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात तरनतारन से गांव खाईफेमीकी से सटे गांव हसन टुट आई थी। शादी की सभी रस्में पूरी हो गई थी। बरातियों ने खाना भी खा लिया था। एक तरफ लड़की वाले डोली विदाई की तैयारी कर रहे थे और दूसरी तरफ लोग डांस कर रहे थे। पंजाब में डांस करते समय गोली चलाने का रिवाज बन गया है। किसी ने डांस करते समय गोली चला दी। गोली पिस्तौल से निकल कर दुल्हन बलजिंदर कौर पुत्री बाज सिंह की तरफ हो गई और दुल्हन के सिर को छूती हुई गुजर गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि जैसे ही गोली लगी दुल्हन जमीन पर गिर पड़ी और खून से लथपथ हो गई। दुल्हन के गोली लगते ही, वहां पर अफरातफरी मच गई। दुल्हन को जख्मी हालत में तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दुल्हन की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, वारदात स्थल पर पहुंचे डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि दुल्हन को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है कि गोली किस व्यक्ति ने चलाई है।

सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि फिरोजपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहित लड़की गोली लगने से घायल हो गई। इसे सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबियों ने ये किस तरह का रास्ता अपना लिया है। खुशियां दूसरे तरीके से भी मनाई जा सकती हैं। वैसे भी शादियों में हथियारों का इस्तेमाल वर्जित है, लेकिन इसके बावजूद हम पिछली घटनाओं को नजरअंदाज कर अपना ही खून बहा रहे हैं। जिस घर के आंगन में शगुन के गाने बज रहे थे, वहां अब हर कोई दुखी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि लड़की की जान बच जाए।