{"_id":"bf66f4a6afa87e88dfd6162b49a5403f","slug":"bsp-modi-ravan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने मोदी की तुलना रावण से की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने मोदी की तुलना रावण से की
ब्यूरो/ अमर उजाला,जालंधर
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरिंदर कश्यप ने गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है। उन्होंने कहा है कि जैसे रावण अहंकारी था, वैसे ही मोदी अहंकारी हैं। रावण ने लंका तबाह करवाई थी, वैसे ही मोदी पूरी भारतीय जनता पार्टी को तबाह करवा देंगे।
पंजाब बसपा के इंचार्ज नरिंदर कश्यप इन दिनों पंजाब में चुनावी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि विज्ञापनों में मोदी की भरमार है और पूरी भाजपा एक किनारे पर है, जसवंत सिंह जैसे नेता आजाद तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के किसी नेता की किसी विज्ञापन या रैली में सूरत दिखाई नहीं देती क्योंकि मोदी के अंदर अहंकार है, वह किसी अन्य नेता को सहन नहीं कर सकते। ऐसा ही अहंकार रावण के भीतर था।
मोदी गुजरात मॉडल पेश कर रहे हैं लेकिन वह उन 2000 लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं, जिनकी गोधरा कांड में मौत हो गई थी। मोदी के भीतर कितना अहंकार है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने दंगों पर अफसोस तक जाहिर नहीं किया और हठ पर अड़ गए। जिस नेता के अंदर अपनी जनता के लिए संवेदना नहीं है, वह देश का क्या भला करेगा? वह देश के 36 राज्यों को कैसे संभालेगा।
विज्ञापन
वाजपेयी पर भी साधा निशाना
कश्यप ने कहा कि भाजपा एक घातक पार्टी है। इस पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी जब पीएम थे, उन्होंने सीबीआई का दुरुपयोग कर बहन मायावती के घर छापेमारी करवाई थी। बहन मायावती का कसूर इतना था कि उन्होंने यूपी में भाजपा के साथ समझौता करने से इंकार कर दिया था।
सुनियोजित ढंग से छापेमारी के दौरान कोठी से दो लाख रुपये मिले थे, जो कांशी राम के इलाज के लिए रखे गए थे। उन दिनों कांशी राम इलाजरत थे और बहन मायावती ने यह पैसा उनके इलाज के लिए रख छोड़ा था। लेकिन भाजपा ने कांशी राम के इलाज का पैसा भी जब्त करवा दिया था।