{"_id":"7fb6f2a7fb5ca6f27fe61c12503a1755","slug":"bsp-comment-ambedkar-road-nawanshahr-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर पर टिप्पणी से भड़के बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर पर टिप्पणी से भड़के बसपाई
नवांशहर।
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा राहों में मंगलवार रात हुई कांग्रेस की एक सभा में मंच से डॉ. अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी पर बसपाई भड़क गए। बुधवार सुबह बसपा नेताओं ने मुख्य चौक जाम कर दिया। पुलिस ने कार्यक्रम की सीडी देखने के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद जाम खोल दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी राहों में एक जनसभा कर रहीं थीं। इसी दौरान मंच से एक स्थानीय लीडर ने एक प्रसंग में डॉ. अंबेडकर के बारे में एक टिप्पणी कर दी। टिप्पणी के संबंध में कुछ लोगों ने सुबह बसपा नेताओं को बताया। इसके बाद बसपा के तमाम नेता राहों के मुख्य चौक पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने वहां कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी व टिप्पणी करने वाले लीडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
दोपहर करीब 12 बजे जाम खुलवाने के लिए तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि कार्यक्रम की सीडी प्रशासन के पास उपलब्ध है। भाषण देखने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बसपा के प्रदेश महासचिव नछत्तर पाल ने कहा कि अगर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के बारे में कोई गलत तथ्य पेश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।