{"_id":"5e1f43bf8ebc3e4af41f9e31","slug":"bsf-caught-a-kilo-heroien-in-border-firozpur-news-pkl363250373","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को सरहद से मिला हेरोइन का पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ को सरहद से मिला हेरोइन का पैकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ को सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेतों में से हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसका वजन एक किलो आंका गया है। हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों ने भारतीय खेतों में छिपाकर रखी थी। यह घटना बुधवार को बीएसएफ की बीओपी कस्सोके के नजदीक घटी है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ जवानों को बीओपी कस्सोके के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेतों में बार्डर पिल्लर नंबर 183/9 के पास हेरोइन का एक पैकेट बरामद हुआ है, जिसका वजन एक किलो आंका गया है। बीएसएफ के अधिकारी उस खेत के किसान से पूछताछ करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त पैकेट खेत में पड़ा हुआ था। अन्य मामले में खुफिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की रात पांच युवक बीओपी गट्टी हियात के पास घूम रहे थे, जैसे ही बीएसएफ जवानों ने उन्हें देखा, उन्हें वहीं पर रुकने की चेतावनी दी। बीएसएफ ने उक्त पांचों युवकों को पकड़कर अधिकारियों के समक्ष पेश किया। पूछताछ दौरान पता चला कि उक्त युवक किसी महिला से मिलने पहुंचे थे। बीएसएफ को शक था कि युवक हेरोइन तस्करी करने के लिए सरहद के करीब पहुंचे हैं। बीएसएफ अधिकारियों ने उक्त युवकों के परिजनों को बुलाकर पांचों युवकों को उनके हवाले किया है।