{"_id":"601595488ebc3e089d6edc46","slug":"brother-in-law-father-in-law-abducted-firing-air-ferozepur-case-filed-against-husband-firozpur-news-pkl402347948","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में हवाई फायरिंग कर साले और चाचा ससुर को किया अगवा, आरोपी पति समेत दस पर किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में हवाई फायरिंग कर साले और चाचा ससुर को किया अगवा, आरोपी पति समेत दस पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन
फिरोजपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर थाना जीरा सदर के अंतर्गत आते गांव नूरपुर में पति ने साथियों के संग ससुराल में पहुंचकर तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की। साथ ही घर में मौजूद लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी का इतने से मन नहीं भरा तो वह साले अवतार सिंह और चाचा ससुर गुरदेव सिंह को अगवा कर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को आरोपियों से छुड़वाया। थाना सदर जीरा पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह निवासी गांव जमाली (मक्खू) समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में प्रकाश कौर निवासी नूरपुर ने बताया कि बेटी मनदीप कौर (20) की शादी आरोपी सिमरनदीप सिंह के 20 जनवरी 2020 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर वे बेटी से मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर मनदीप कौर कुछ माह पहले मायके आ गई।
शनिवार को सिमरनदीप अपने दस साथियों के साथ अपनी ससुराल आ धमका। घर में घुस कर उसने लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मनप्रीत कौर घायल हो गई। आरोपी अपने साथ साले अवतार सिंह और चाचा ससुर गुरदेव सिंह को अगवा करके ले गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने दोनों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत सिंह समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।