{"_id":"6442ca6d60e7415cab023556","slug":"body-of-girl-kidnapped-from-muktsar-recovered-from-canal-in-abohar-abohar-news-c-16-1-120702-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मुक्तसर से अपहृत लडक़ी का शव अबोहर में नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मुक्तसर से अपहृत लडक़ी का शव अबोहर में नहर से बरामद
Fri, 21 Apr 2023 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। उपमंडल के गांव वरियाम खेड़ा से हाकमाबाद के बीच से गुजरती लंबी माइनर से शुक्रवार सुबह मिली अज्ञात लड़की के शव की पहचान श्रीमुक्तसर साहिब के गोनियाना रोड़ निवासी 24 वर्षीय पिंकी के तौर पर हुई है। मृतका के चचेरे भाई ने अबोहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर मृतका की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरकारी अस्पताल में पहुंचे मृतका के भाई मनजीत सिंह पुत्र राज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन श्रीमुक्तसर साहिब के बराड हुंडई शोरूम में काम करती थी और 18 अप्रैल को मुक्तसर का ही निवासी प्रिंस कुमार पुत्र किरोड़ी लाल उसकी बहन बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि सायं तक जब पिंकी घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और श्रीमुक्तसर साहिब पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मनजीत ने बताया कि पुलिस ने उक्त प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे काबू कर उससे पूछताछ की तो प्रिंस ने बताया कि उक्त लड़की उसके साथ गई थी लेकिन अगले दिन जब वह नहर के पास से जा रहे थे तो लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। उसने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका और देखते ही देखते वह नहर में बह गई।
मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसकी बहन को किडनैप कर उसकी हत्या कर उसे नहर में फेंक दिया। लेकिन उसके बाद वह लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उसकी बहन की हत्या की साजिश में प्रिंस के अलावा कुछ अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है। मनजीत सिंह ने पुलिस से उक्त लड़के से कड़ी पूछताछ कर उसकी बहन को इंसाफ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो एबीआर 4 है। कैप्शन: मृतका पिंकी की फाइल फोटो।