फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   bjp protest in pathankot

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशवनी शर्मा पर पर्चा दर्ज करने के विरोध में लगाया धरना

Tue, 15 Sep 2020 06:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
bjp protest in pathankot
पठानकोट के वाल्मीकि चौक में धरना देते जिला भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : PATHANKOT
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच अन्य लोगों पर दर्ज पर्चे को रद्द करवाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में शहर के वाल्मीकि चौक में धरना दिया। धरने पर बैठे पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार पर भाजपाइयों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

सुबह 11 से 12 बजे तक दिए गए धरने के बाद भाजपाइयों ने शहर में रोष मार्च भी निकाला और कैप्टन सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। रविवार को पठानकोट के मोहल्ला घरथौली में भाजपा कार्यकर्ताओं की और से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पहुंचे थे। थाना 1 की पुलिस ने अश्वनी शर्मा सहित 5 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जिला प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक या नेता कहीं जाते हैं तो उनके साथ हजूम होता है, उन पर तो कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ। बदले की राजनीति पर उतरी कांग्रेस सरकार लोगों का ध्यान विकास और अन्य मुद्दों से हटाकर कर दूसरी तरफ करना चाहती है। इस मौके पर महामंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, विधायक दिनेश सिंह बब्बू, प्रवीण शर्मा पप्पी, दिपांशु घई, योगेश ठाकुर, राजू महाजन, अनिल रामपाल, शोभा रानी, जोगिंद्रशील, रोहित पुरी, शमशेर ठाकुर, नितिन महाजन, सतीश साहनी, विजय चूनी, सुशील सैनी, वरूण ठाकुर, संजू महाजन, विक्कीवर्मा, रामपाल विक्की, डा. संजय और आशु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed