फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP Mandal President Tarsem Goyal resigns in Muktsar

मुक्तसर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल ने दिया त्यागपत्र

Sat, 20 Feb 2021 04:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal President Tarsem Goyal resigns in Muktsar
मुक्तसर। नगर परिषद चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष तरसेम गोयल ने त्यागपत्र दे दिया है। शनिवार को सिटी होटल में हुई भारतीय जनता पार्टी की बैठक में पार्टी की हार पर मंथन किया गया। इसके बाद तरसेम गोयल ने त्यागपत्र जीवन शर्मा व संदीप गिरधर को सौंप दिया।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि किसानों के भय से प्रदेश में कोई बड़ा नेता चुनाव प्रचार करने नहीं आया था। अपने स्तर पर उन्होंने भाजपा को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जिस तरह चुनाव में भाजपा को नाममात्र मत मिले, वह शर्मनाक है। किसानों के विरोध को हार का कारण बताया जा रहा है, जबकि शहर में चुनाव से किसानों का क्या लेना देना। किसान आंदोलन के विरोध के नाम पर भाजपा की कमियों को छुपाना गलत होगा। इस कारण वे पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए त्यागपत्र देते हैं। इस मौके अश्वनी गिरधर, सतीश भटेजा, रविंदर कटारिया, अनुराग शर्मा, राजकुमार मेलू, भंवर लाल और विशाल कमरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed