फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP leader meets Union Law Minister Meghwal, demands upgrade of ESI hospital

Jalandhar News: केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल से मिले भाजपा नेता, ईएसआई अस्पताल अपग्रेड की मांग रखी

Wed, 17 Jan 2024 11:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 17 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP leader meets Union Law Minister Meghwal, demands upgrade of ESI hospital
बोले - पंजाब सरकार फेल, लद्देवाली-गुरुनानक पुरा और चौगिट्टी के लोगों को सुविधा देने के लिए केंद्र सरकार बनाएगी ओवरब्रिज
विज्ञापन

साथ ही गुरुनानकपुरा फाटक बनवाने को भी कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। भाजपा जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर व प्रवक्ता सन्नी शर्मा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से दिल्ली में मिले। इन भाजपा नेताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को अवगत करवाया कि करीब 7 वर्ष पहले केंद्रीय विधानसभा के गुरु नानक पुरा, चौगिट्टी, करोल बाग, नंगलशामा जैसे दर्जनों इलाकों के हजारों लोगों को सुविधा देने के मकसद से केंद्र की मोदी सरकार ने गुरु नानक पुरा फाटक पर फ्लाईओवर बनाने की इजाजत पंजाब सरकार को दे दी थी।
इस दौरान तय हुआ था कि फ्लाईओवर बनाने के आधे पैसे रेल मंत्रालय देगा, बाकी पंजाब सरकार देकर ओवरब्रिज का निर्माण करवा लोगों को लाभ देगी, परंतु पिछले 7 वर्षों में कांग्रेस समेत आप की पंजाब सरकार न तो गुरुनानक पुरा फ्लाईओवर बना सकी न ही मोदी सरकार के रेल मंत्रालय से उसके हिस्से के पैसे आ जाने के बावजूद पंजाब सरकार अपने शेयर के पैसे दे सकी। इसके चलते अब तक फ्लाईओवर नहीं बना। इसे लेकर जालंधर के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल से गुरुनानक पुरा फाटक बनवाने व ईएसआई अस्पताल को अपग्रेड करने की अपील की। इसे लेकर भाजपा नेताओं ने लिखित पत्र केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को दिए हैं।
विज्ञापन

जालंधर भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा जालंधर के ईएसआई अस्पताल की कैटेगरी बदलकर मॉडल बनवा लाखों कर्मचारी एवं उनके परिवारों को अच्छा व सस्ता इलाज माहिर डॉक्टरों के माध्यम से करवाएगी। सुशील शर्मा ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी तुरंत कार्रवाई कर ईएसआई में रीजनल मैनेजर को अस्पताल को मॉडर्न कर कैटेगरी बदलने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं, क्योंकि केंद्र सरकार के करोड़ों रुपयों से शहीद ऊधम सिंह नगर में बना ईएसआई अस्पताल भी बिना डॉक्टर, स्टॉफ के चल रहा है। इस वजह से फैक्टरी एवं अन्य स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि लद्देवाली-गुरुनानक पुरा, क़रोल बाग,चौगिट्टी, रेल विहार, कोटराम दास जैसे इलाकों को सुविधा देने के लिए भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने गुरुनानक पुरा फ्लाईओवर पास करवाया पर कांग्रेस के विधायक रजिंदर बेरी और मौजूदा आप के विधायक रमन अरोड़ा नहीं बनवा पाए। आरओबी बनाने के लिए भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा पैसे देने के बावजूद पंजाब सरकार द्वारा सात सालों मे दो विधायकों समेत दो राजनीतिक दलों की पंजाब सरकार भी गुरुनानक पुरा फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने में राज्य सरकार के हिस्से वाले पैसे नहीं दे सकी, इसलिए कांग्रेस व आप दोनों पार्टी जालंधर केंद्रीय विधानसभा में लोगों को सुविधा देने में फेल साबित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed