फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP Kisan Morcha state in-charge Trilochan Singh Gill left the party in Moga

मोगा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी त्रिलोचन सिंह गिल ने पार्टी छोड़ी

Sat, 24 Oct 2020 08:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha state in-charge Trilochan Singh Gill left the party in Moga
कृषि कानूनों का विरोध करते हुए शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी त्रिलोचन सिंह गिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किसानों को बिचौलिया कह दिया था। उनका यह कथन निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कई बार केंद्र सरकार से बातचीत करने का प्रयास किया था, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उल्लेखनीय है कि बीते 13 दिन से किसान जत्थेबंदियां गिल के आवास के बाहर धरने पर बैठी हैं। शनिवार को गिल ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए किसानों के साथ संघर्ष करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed