फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Asian Champions Trophy Three matches in Jalandhar today India and Japan

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: जालंधर में आज होंगे तीन मैच, भारत-जापान के बीच महामुकाबले पर सबकी नजरें

Fri, 30 Oct 2026 02:01 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Fri, 30 Oct 2026 02:01 PM IST
सार

भारत-जापान मुकाबले पर सभी की निगाहें रहेंगी। 9वीं हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Asian Champions Trophy Three matches in Jalandhar today India and Japan
हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में चल रही 9वीं हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 के तहत आज जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में तीन रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय हॉकी टीम और जापान के बीच शाम 7 बजे होने वाला मुकाबला रहेगा। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम को खेलते देखने के लिए हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट के तहत 30 अक्टूबर को जालंधर में एशिया की शीर्ष हॉकी टीमें मैदान में उतरेंगी। मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- दोपहर 2:30 बजे: बांग्लादेश बनाम मलेशिया
- शाम 4:45 बजे: दक्षिण कोरिया बनाम चीन
- शाम 7:00 बजे: भारत बनाम जापान

इन मुकाबलों के दौरान दर्शकों को एशियाई हॉकी की तेज रफ्तार, शानदार पासिंग और दमदार गोल देखने को मिल सकते हैं। खास तौर पर भारत-जापान मुकाबले पर सभी की निगाहें रहेंगी। 9वीं हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, पंजाब के सौजन्य से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट के आगामी चरणों में मोहाली में नॉकआउट मुकाबले, कांस्य पदक का मैच और 5 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी प्रेमी टूर्नामेंट के मुकाबले देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या आयोजकों की ओर से उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड के माध्यम से मुफ्त प्रवेश पास प्राप्त कर सकते हैं। आज शाम 7 बजे भारत-जापान की भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें। भारतीय टीम के प्रदर्शन और घरेलू दर्शकों के उत्साह के बीच सुरजीत हॉकी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed