फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP doors are closed for Navjot Sidhu said former minister Manoranjan Kalia Punjab politics

Punjab: क्या भाजपा में जाएंगे नवजोत सिद्धू? पूर्व मंत्री ने अटकलों पर लगा दिया विराम, पत्नी ने छोड़ी थी पार्टी

Thu, 05 Feb 2026 07:00 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 05 Feb 2026 07:00 PM IST
सार

पंजाब की सियासत में इन दिनों गरमा-गर्मी है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। क्योंकि उनकी पत्नी नवजौत कौर ने हाल ही के दिनों में पार्टी (कांग्रेस) को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन
BJP doors are closed for Navjot Sidhu said former minister Manoranjan Kalia Punjab politics
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की भाजपा में संभावित वापसी की चर्चाओं ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। इन अटकलों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने एलान करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सिद्धू के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं।

विज्ञापन


मनोरंजन कालिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए और वहां रहते हुए पार्टी व नेतृत्व पर लगातार हमले किए। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलने पर उनकी वापसी की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन भाजपा अवसरवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक स्पष्ट विचारधारा और अनुशासन है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


उधर, नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से भाजपा में वापसी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि कांग्रेस से उनकी बढ़ती दूरी और लंबे समय से राजनीतिक सक्रियता से दूर रहने के कारण अटकलों को बल मिला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे राजनीतिक संकेत और बयानबाजी और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू की पत्नी ने छोड़ी थी पार्टी
बता दें कि कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इसका एलान किया था। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने और सबसे अक्षम व भ्रष्ट अध्यक्ष होने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस ने नवजोत कौर को किया था निलंबित
उल्लेखनीय है कि नवजोत कौर को पिछले महीने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने के आरोप लगाकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। नवजोत कौर ने आरोप लगाया कि वड़िंग आप के साथ समझौता कर पार्टी को निजी लाभ के लिए बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सस्पेंशन लेटर तैयार था लेकिन 12 वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर मुझे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया और उन्हें बड़े पदों पर नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके पास वड़िंग को बेनकाब करने के पर्याप्त सबूत हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहती क्योंकि उन्होंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है।

किसी पार्टी के संपर्क में नहीं
नवजोत कौर ने कहा कि कोई भी पार्टी अब तक उनसे संपर्क में नहीं आई है। उनका कहना है कि वह पंजाब के लोगों की सेवा एनजीओ के माध्यम से करना चाहती हैं। वह संतों के मार्गदर्शन में निस्वार्थ सेवा पर ध्यान देंगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी भ्रष्टाचार और विभागीय अनियमितताओं के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाले फंड का गलत इस्तेमाल मुफ्त योजनाओं और निजी लाभ के लिए किया जा रहा है जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी अहम योजनाओं में गंभीर कमी है।


20212 में भाजपा से विधायक बनी थीं
नवजोत कौर 2012 में अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ते हुए विधायक चुनी गई थीं। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गईँ। उनकी राजनीतिक यात्रा विवादों और स्पष्ट बयानबाजी के कारण हमेशा सुर्खियों में रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed