{"_id":"6421330756d23e8a4c0954b0","slug":"big-reveal-of-baalveer-and-baljit-kaur-amritpal-singh-has-made-internet-calls-at-many-places-including-delhi-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: बलवीर और बलजीत कौर का सनसनीखेज खुलासा, अमृतपाल ने इन जगहों पर की थीं इंटरनेट कॉल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: बलवीर और बलजीत कौर का सनसनीखेज खुलासा, अमृतपाल ने इन जगहों पर की थीं इंटरनेट कॉल्स
Mon, 27 Mar 2023 11:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:40 AM IST
सार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली बलवीर और बलजीत कौर ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा किअमृतपाल ने दोनों के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं।
विज्ञापन
Amritpal Singh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गईं दो महिलाओं बलजीत कौर व बलवीर कौर ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल ने उन दोनों के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं।
वहां विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंटरनेट कॉल्स की जानकारी अमृतपाल ने फोन से डिलीट कर दी थी। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से इनकी जानकारी निकलवा रही है।
हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली बलजीत कौर का फोन हरियाणा पुलिस के पास है, इसलिए उसका ब्यौरा जल्दी नहीं मिल पाएगा, लेकिन ऐसी आशंका है कि काफी कॉल्स विदेश में की गई थीं। अधिकारियों ने पटियाला की रहने वाली बलवीर कौर की कॉल्स डिटेल को निकाला है और हर कॉल की बारीकी से जांच की जा रही है।
बलवीर कौर एक अमृतधारी सिख महिला है और उसकी मुलाकात पपलप्रीत सिंह से एक धार्मिक समागम में हुई थी। एक बार पपलप्रीत पहले बलवीर कौर से मिला था। दूसरी बार अमृतपाल सिंह के साथ पपलप्रीत पटियाला पहुंचा था, जहां बलवीर कौर के पास 6-7 घंटे ही रुके थे और वहां पर खाना खाया था।

बलजीत कौर के मोबाइल कॉल्स की डिटेल खंगालने पर ही अमृतपाल के एक और साथी सुक्खा को इंदौर से पकड़ा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल जब हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में महिला बलजीत कौर के घर रुका तो सुक्खा से लंबी बातचीत की थी। बलजीत कौर से पूछताछ और उसके फोन की कॉल्स डिटेल निकलवाने के बाद पुलिस ने सुक्खा को पकड़ा है, लेकिन इंटरनेट के जरिए कॉल्स का ब्यौरा अभी हरियाणा पुलिस को भी नहीं मिला है।
अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह के हिंदू विरोधी बयान के खिलाफ रोष
उधर, खालिस्तान जत्थेबंदी वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह की ओर से एक यू ट्यूब चैनल को दिए वीडियो बयान के खिलाफ हिंदू संगठन एकजुट हो गए हैं। हिन्दू संगठनों ने सरकार से मांग की है कि इस वीडियो बयान में सीधे रूप में तरसेम सिंह ने धमकी दी है। इसलिए तरसेम सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तरसेम सिंह को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर नया खुलासा, SGPC में अपना दखल कायम करना चाहता था खालिस्तान समर्थक

सरकार पता लगाए कि तरसेम ने किसकी शह पर दिया है पंजाब में अशांति फैलाने वाला बयान
शिव सेना बाल ठाकरे के नेता रजिंदर सहदेव, अखिल भारत हिन्दू महासभा के पंकज कुमार और आल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन मेहरा ने कहा कि सरकार बताए की अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने बयान की जो वीडियो वायरल हो रही है वह बयान तरसेम सिंह ने किस के इशारों पर दिया है। क्या तरसेम सिंह भी अमृतपाल की गतिविधियों के साथ पूरी तरह जुड़ा हुआ है या फिर तरसेम सिंह को भी इस तरह का बयान देने के लिए उकसाया गया है।

तरसेम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
हिंदू नेताओं ने कहा कि इस संबंधी में तरसेम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए डीजीपी और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि तरसेम सिंह ने बयान दिया है कि अगर अमृतपाल का पुलिस कोई एनकाउंटर करती है तो पंजाब के हिन्दुओं के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Amritpal Singh: बलजीत कौर का पुलिस के सामने सनसनीखेज खुलासा, घर पर एक बैग छोड़ गया था अमृतपाल, उसमें...