फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   big industrialists not arrived to listen Kejriwal

केजरीवाल की बात सुनने नहीं पहुंचे बड़े उद्यमी

Mon, 29 Feb 2016 03:34 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 29 Feb 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
big industrialists not arrived to listen Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब का दौरा कर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। वहीं रविवार को जालंधर के होटल स्काईलार्क में उद्योगपतियों के साथ उनका कार्यक्रम सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन


जालंधर की बड़ी इंडस्ट्री नदारद रही। इसमें हैंडटूल, स्पोर्ट्स, पाइप फिटिंग इंडस्ट्री शामिल थी। केजरीवाल का भाषण सुनने और अपनी बात सुनाने के लिए पहुंचने वाले अधिकतर दुकानदार और ट्रेडर्स ही थे।
विज्ञापन


केजरीवाल के साथ इंडस्ट्री का वन टू वन कार्यक्रम पहले होटल रणवीर क्लासिक में रखा गया था, लेकिन बाद में रद्द कर होटल स्काईलार्क में रख दिया गया। इस कार्यक्रम में फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू, गदईपुर के प्रधान तजिंदर भसीन, लेदर इंडस्ट्री से कर्नल जेएस पोल मौजूद थे। जालंधर में विश्व विख्यात स्पोर्ट्स इंडस्ट्री है, जो बुरी हालत में गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर में पाइप फिटिंग का पूरा गढ़ है, जिसकी काफी इकाई जालंधर और आसपास के इलाकों में है। जालंधर रबड़ इंडस्ट्री का पूरा गढ़ है और यह इंडस्ट्री संकट के दौर से गुजर रही है, इस इंडस्ट्री की तरफ से कोई प्रतिनिधि नहीं आया।

हालात यह है कि जालंधर में रबड़ की 500 फैक्टरियां थी, जो कम होकर 50 रह गई हैं। जालंधर हैंडटूल के पूरे देश में विख्यात है और यहां से हैंडटूल का निर्यात भी होता है। हैंडटूल इंडस्ट्री भी इस कार्यक्रम से दूर रही। इस तरह से गन मैटल वॉल्व एंड कॉक इंडस्ट्री ने भी समारोह से किनारा रखा।

जालंधर से पीतल की टूटियां, गेट वॉल्व बनकर साउथ इंडिया तक सप्लाई होता है। इन दिनों यह इंडस्ट्री काफी बुरी हालत से निकल रही है। हैंड टूल इंडस्ट्री के प्रधान गुरशरण सिंह का कहना है कि उन्हें बुलाया ही नहीं गया और कोई सलाह ही नहीं ली गई।

खेल उद्योग संघ के प्रधान रविंदर धीर का कहना है कि उन्हें रविवार सुबह ही आने का न्योता मिला था, ऐसे में कैसे शामिल हो सकते थे। खेल व्यापारियों के साथ पूरी मीटिंग कर ही एजेंडा तैयार करना था, जिसको आगे केजरीवाल के साथ मीटिंग में रखना था जबकि यह कार्यक्रम तो कई दिनों से तय था।

इंडस्ट्री की ओर से चार लोगों ने ही अपनी बात केजरीवाल के सामने रखी। इसमें दो आम आदमी पार्टी के नेता थे। आप के नेता एमपी सिंह बिनाका ने इंडस्ट्री की कोई बात तो नहीं रखी बल्कि केजरीवाल को जिंदादिल इंसान कहा। वहीं दलजीत सिंह आहलूवालिया ने ट्रेडर्स की बात रखी, जो एक माह पहले ही आप से शामिल हुए हैं।


एफसी सोंधी के मालिक व विख्यात कारोबारी पीसी सोंधी ने तो चार लाइनों के अपने भाषण में केजरीवाल को नसीहत दी कि वे समाचार पत्रों को विज्ञापनों से भरकर अकाली दल का अनुसरण करने के स्थान पर काम कर जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed