फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bhangra was a big hit in the Bhangra World Cup

भंगड़ा वर्ल्ड कप में रही भंगड़ा की धूम, अनखी मुटयारों ने मचाया धमाल

Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhangra was a big hit in the Bhangra World Cup
जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज में आयोजित भंगड़ा वर्ल्ड कप में विद्यार्थियों ने अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। रविवार को हुए इस भंगड़ा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा धूम लोक नृत्य भंगड़े की रही। हालांकि पहले यह वर्ल्ड कप खुले पंडाल में होने था लेकिन बारिश के कारण इसका स्थल बदल कर लायलपुर खालसा कालेज के ऑडिटोरियम में कर दिया गया था। वर्ल्ड कप मुकाबले में शुरुआत अमृतसर रियल फोक भंगड़ा अकादमी की तरफ से की गई। इसके बाद जीएसजी खालसा कालेज, लुधियाना व फोक आर्ट लवर अकादमी, चंडीगढ़ ने अपने हुनर का जलवा दिखाया। इसके बाद अनखी मुटियारा चंडीगढ़ की टीम ने भंगड़ा प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर 11 हजार रुपये का पुरस्कार अनखी मुटियारा टीम को दिया गया। इस मुकाबले में लगभग 15 टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल की प्रधान बलबीर कौर, प्रिंसिपल डा. गुरपिंदर सिंह समरा आदि ने सभी प्रतिभागी टीमों को पार्टिसिपेशन ट्रॉफी देकर भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed