फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Beauty of Civil Hospital enhanced by two hours of cleaning

Jalandhar News: दो घंटे की सफाई से सिविल अस्पताल की सुंदरता बढ़ी

Wed, 02 Oct 2024 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 02 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Beauty of Civil Hospital enhanced by two hours of cleaning
पंजाब सरकार के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निरंकारी ब्रांच पठानकोट ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

अभियान में मिशन के सैकड़ों महिलाएं-पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया भाग
प्रदूषण अंदर हो या बाहर, हानिकारक, मिलकर संवारने की जरूरत : महात्मा कै. रविन्द्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पंजाब सरकार के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निरंकारी ब्रांच पठानकोट द्वारा बुधवार को सफाई अभियान चलाकर जिला के प्रमुख सिविल अस्पताल को स्वच्छता प्रदान की गई।
अभियान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के निर्देशानुसार चलाया गया, जिसकी देखरेख पठानकोट ब्रांच के संयोजक महात्मा कै. रविन्द्र सिंह ने की। इसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य, संत निरंकारी सेवा दल के बहनों, भाइयों, साध संगत ने भाग लेकर अस्पताल की अंदर-बाहर से सफाई कर चमकाया। इस अभियान में सिविल अस्पताल के एसएमओ पठानकोट डाॅ. सुनील चंद, डाॅ. ओपी बिग व स्वयसेवी संस्था पठानकोट विकास मंच के के पदाधिकारी खासतौर पर शामिल रहे। एसएमओ डाॅक्टर सुनील चंद ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का आभार व्यक्त करते हुए आगे से भी इसी प्रकार सहयोग की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन का केवल सफाई ही नही रक्तदान कैंप में भी सबसे अधिक यूनिट दान करने में सबसे आगे है।
विज्ञापन

पठानकोट ब्रांच के संयोजक महात्मा कै. रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, मानवता के लिए दोनों हानिकारक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के भीतर के विकारों की सफाई होगी तो मानवता कायम रहेगी, इसी प्रकार शरीर के बाहर की स्वच्छता रहेगी तो मानव जाति सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
सिविल अस्पताल में आयोजित सफाई अभियान में भाग वाले निरंकारी श्रद्धालुओं व निरंकारी ब्रांच पठानकोट के संयोजक महात्मा कै. रविन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए ,एसएमओ पठानकोट डाॅ. सुनील चंद।

फोटो: सफाई अभियान में भाग लेते निरंकारी श्रद्धालु।
फोटो - मैनुअल में पठानकोट 1 के नाम से सेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed